मरदह गाजीपुर।भारतीय सेना में अहिर रेजिमेंट गठन हेतु साइकिल रैली निकाली गई जो शहीद हरेन्द्र यादव के स्मृति में देऊपुर गांई गांव स्थित शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहीद हरेन्द्र यादव के पिता केदार यादव व माता प्रभावती देवी ने छात्र नेता इलाहाबाद विश्वविद्यालय आकाश यादव व धर्मराज यादव सहित 20 युवाओं के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया।यह रैली 25 दिसम्बर से गाजीपुर जिला मुख्यालय होते हुए बनारस,इलाहाबाद,कानपुर होते हुए जन्तर-मन्तर दिल्ली 11 जनवरी को पहुँचेगी।शहीद के पिता केदार यादव कहाँ कि अहिर रेजीमेंट हक है हमारा देश की आजादी में अहीरवाल क्षेत्र का अहम योगदान रहा है।अहीरवाल क्षेत्र के शहीद जवानों की देश की सुरक्षा में अहम योगदान हैं।अहीर सैनिकों द्वारा आजादी से पहले व बाद में अनेकों वीर पदक हासिल किए हैं।जोकि इस अहीर वाल क्षेत्र का स्वर्णिम इतिहास रहा है।प्रथम विश्व युद्ध में अहीर सैनिकों ने पूर्वी अफ्रीका,मेसोपोटामिया, काला सागर आदि के मोर्चा पर पूरे विश्व में अपनी वीरता का लोहा मनवाया है।इसी तरह द्वितीय विश्व युद्ध में भी अहीर सैनिकों का इतिहास स्वर्णिम रहा है।अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग पर गंभीरता से सरकार विचार करें हमें मान सम्मान स्वाभिमान का एहसास कराएं।इस मौके पर संजय यादव संरक्षक परमहंस योगानंद आई.टी.आई कालेज झोटारी घरिहां,ग्राम प्रधान माया यादव,देवनाथ यादव, मनोज यादव,शिवनारायण यादव,राजीव यादव,भूषण यादव,जयप्रकाश यादव प्रधान प्रतिनिधि,बेचन यादव, सुभाष यादव,प्रधान पति लालजी यादव,विवेक यादव, हरिवंश यादव, रामबालक यादव,सुफेर कुमार, इन्द्रजीत यादव,प्रजल यादव,अश्विनी यादव,संदीप यादव आदि लोग मौजूद।