आबकारी निरीक्षक डा.गिरिजेश यादव ने दी विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं:* 

135

रामपुर: आबकारी निरीक्षक डा.गिरिजेश यादव ने विश्व हिंदी दिवस पर सभी शुभकामनाएं दी और कहा कि यह हर भारतीय के लिए गौरव की बात है।इस दिन दुनियाभर में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देश-विदेश में हिंदी भाषा में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।इसका मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जन-जन तक पहुंचाना है। इसे सबसे पहले 10 जनवरी, 2006 को मनाया गया था। जब तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की। इसके बाद से हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। वहीं, भारत में हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। बता दें कि विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत नॉर्वे के भारतीय दूतावास से हुई थी।इस दिन देश-दुनिया में लोग एक दूसरे को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। विश्व हिंदी के मौके पर देश और दुनिया में एकसाथ हिंदी भाषा में कई संगोष्ठी किए जाते हैं। साथ ही विदेश में स्थित सैंकड़ों विश्‍वविद्यालयों में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। जहां, हिंदी पढ़ाई जाती है।श्री यादव ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि हिंदी दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में पांचवे स्थान पर है। यह हर भारतीय के लिए गौरव की बात है।वहीं,फिजी में हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा प्राप्त है।

 

रिपोर्ट:संवाददाता