गाजीपुर।उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है।ऐसे में कांग्रेस पार्टी अपनी रणनीति बना रही है।यू.पी.विधानसभा चुनाव में इस बार पार्टी ने उत्तर प्रदेश में हर जिले में बहुत मजबूत कैंडिडेट को उतारने जा रही है,इसी के मद्देनजर आज शहर कांग्रेस ने बड़े दिन पर सिंचाई विभाग में चर्च में क्रिसमस डे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के द्वारा निर्गत “कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र हम वचन निभाएंगे” पम्पलेट चर्च गेट पर आम जनता में बांटा गया और कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन जन तक लोगों में पहुँचाया गया।इस कार्यक्रम के उपरांत शहर कांग्रेस कार्यालय कचहरी पर पूर्व अध्यक्ष सुनील साहू के नेतृत्व में समस्त सभी शहर कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर आने वाले सदर विधानसभा चुनाव 2022 की बैठक में चर्चा किया गया इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व शहर अध्यक्ष ने कहा कि मुझे आज यकीन हो गया है कि निश्चित रूप से आप सभी संगठन के भाईयों के सहयोग से सदर विधानसभा 375 से कांग्रेस का विधायक जीता करके हम सबकी बहन प्रियंका गांधी के हाथों को किया जाएगा अन्त में सभी लोगों को कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद देते हुए प्रीतिभोज करा करके रुखसत किया। इस बैठक व प्रीतिभोज में मुख्य रूप से मनीष कुमार राय,जावेद ज़हीर खान, सदानंद गुप्ता,रतन तिवारी,अनुराग पाण्डेय,अजीत गुप्ता,संदीप विश्वकर्मा,अरुण कुमार श्रीवास्तव,रईश अहमद,चंद्रकांत यादव,शक्ति आनंद,अभय कुशवाहा, संजय साहू,सतीश गुप्ता,जय विजय गुप्ता,अवधेश साहू, संजय खरवार,अखिलेश यादव,अमरनाथ दुबे,लखन श्रीवास्तव,वाशिफ,आनंद प्रकाश सिंह,मनोज विश्वकर्मा, राशिद हाशमी,मो०इस्लाम,शेरू मोइनुद्दीन,राजेश श्रीवास्तव,जावेद अख़्तर,राजेन्द्र गुप्ता,रमाकांत कुशवाहा, अरुण श्रीवास्तव,डॉ ललित मोहन तिवारी,प्रिंस कुशवाहा,विजय नारायण,दारा पंडित,कन्हैया खरवार, परवेज़ अंसारी,किशुन यादव आदि लोगों ने शिरकत किया।