किसानो के लिए विधायक सुनीता सिंह का बड़ा प्रयास

208

लखनऊ।प्रदेश में धान क्रय की तत्कालीन समस्याओं एवं किसानों से समबंधित अन्य विषयों को लेकर गाजीपुर की जमानियाँ विधायक सुनीता सिंह लखनऊ में वीना कुमारी मीना,प्रमुख सचिव खाद्य एवं रशद,उत्तर प्रदेश से मिलकर वार्ता किया और मजबूती से अपनी बात रखा उन्होंने बताया की जनता की समस्त समस्याओं को प्रमुख सचिव ने ध्यान से सुना और उस पर त्वरित निर्णय देते हुए उन्होंने पुरे प्रदेश मे धान क्रय टोकन की वैद्धता अवधि को 5 दिन कर दिया है।प्रति किसान 60 कुन्तल क्रय बाध्यता हटाकर असीमित क्रय के साथ ही 3 से अधिक क्रय केन्द्रों पर धान विक्रय की व्यवस्था किसानों के सुविधा के लिए निर्धारित की गई है।विधायक सुनिता सिंह ने कहा की उ.प्र.सरकार का प्रदेश के किसानों के प्रति किया गया यह सारगर्भित,सराहनीय तथा किसानों के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है।उन्होंने कहा की इससे किसान चिंता मुक्त होकर अपनी उपज का सम्मानजनक मूल्य प्राप्त कर सकेगा इस कार्य से किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए सरकार का बहुत बडा प्रयास है।