चोरी समान के साथ तीन शातिर चोर गिरफ्तार

166

कासीमाबाद।पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद के कुशल निर्देशन में अपराध के रोकथाम व अपराधियों के विरद्ध चलायें जा रहे अभियान के क्रम में थाना कासिमाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 66/2022 धारा 380 भादवि व  मु0सं0अ0 54/2022 धारा 380 भादवि थाना कासिमाबाद से सम्बंधित चोरी किये गये सामान को बरामद करने व  सम्बन्धित से 03 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।उल्लेखनीय है कि दिनांक 19.03.2022 को वादी आलोक कुमार पुत्र श्री सुरेश राम नि0ग्राम भैसड़ा मौजपुर थाना कासिमाबाद गाजीपुर के लिखित तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0स0सं0 54/22  धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात तथा दिनांक 29.03.2022 को वादी अनूप मौर्य पुत्र रविन्द्र मौर्य नि0ग्राम बंकाखास थाना कासिमाबाद गाजीपुर के लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 66/2022 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जरिए मुखविर खास सूचना प्राप्त हुई उपरोक्त मुकदमो अभियुक्त पुरानीगंज भरटोली में सामान सहित मौजूद है जिसकी सूचना पर कासिमाबाद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करके 03 नफर अभियुक्त व उनके कब्जे से  मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित चोरी किये गये सामान को बरामद किया गया तथा अभियुक्तगण को समय 05.20 बजे ग्राम पुरानीगंज भरटोली बहादुरगंज से गिरफ्तार किया गया ।  तथा मु0स0सं0 54/22  धारा 380 भादवि व मु0अ0सं0 66/2022 धारा 380 भादवि का सफल अनावरण किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्तो के विरूद्ध विधिक कार्यवाही किया जा रहा है ।

*गिरफ्तार शुदा अभियुक्त:-*

1.       विकास कुमार पुत्र स्व0 विनोद राम ग्राम मझौवा थाना हलधरपुर जनपद मऊ

2.       अभिषेक कुमार पुत्र ऋषिकेश राम ग्राम परसपुरा थाना सरायलखन्सी जनपद मऊ

3.       अनोज राजभर पुत्र जनार्दन राजभर नि0 ग्रा0 पुरानीगंज भरटोली थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर

*अभियुक्तगण के पास से बरामदगी-*

1.        03 अदद साउण्ड वाक्स (डी0जे) मिक्सर मशीन व एक अदद फोर के मशीन व एक अदद स्टेप्लाइजर सम्बन्धित मु0अ0सं0 66/2022 धारा 380,411 ipc

2.        टेम्पर ग्लास 30 अदद एन्ड्रायड चार्जर 02 अदद, निक बैण्ड तीन अदद, ब्लूटूथ स्पीकर , एक अदद हेड फोन एक अदद, एयर फोन 09 अदद, वैट्री 01 अदद, इनवर्टर 01 अदद, सम्बन्धित मु0अ0सं0 54/2022 धारा 380,411 ipc

*आपराधिक इतिहास*

1.        मु0अ0सं0 54/2022 धारा 380/411 भादवि थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर

2.        मु0अ0सं0 66/2022 धारा 380/411 भादवि थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर

 

*गिरफ्तार करने वाली टीम*

1.        उ0नि0 सुनील कुमार दूबे थाना कासिमाबाद

2.        उ0नि0 अभिनाष मणि तिवारी थाना कासिमाबाद

3.        हे0का0 आफताब खान

4.        का0 सुनील शुक्ला

5.        का0 नागेन्द्र साह

6.        का0 विकास कुमार