जल शक्ति मंत्री का मरदह में जोरदार स्वागत अभिनंदन हुआ 

123

मरदह गाजीपुर।शुक्रवार को मऊ जनपद से गाजीपुर जनपद में आने पर मरदह बस स्टैंड स्थित डा. भीमराव अंबेडकर तिराहा पर उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री डा.महेंद्र सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।स्वागत से अभिभूत जल शक्ति मंत्री डा.महेंद्र सिंह

ने कहा है कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अप्रत्याशित विकास का कीर्तिमान स्थापित करते हुए भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।ऐसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दृढ़ इच्छाशक्ति की वजह से संभव हो सका है।उन्होंने ने कहा कि विकास का सिलसिला यूं ही चलता रहे, इसके लिए योगी सरकार की एक बार फिर महती जरूरत है।इस मौके पर रोहितास सिंह,लल्लन सिंह बनदेवी,अजय सिंह बजरंग,आशुतोष सिंह पिन्टू, विशाल सिंह,अरविन्द सिंह,विवेक सिंह,शिशिर सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।