गाजीपुर।मरदह ब्लाक क्षेत्र के टिसौरी गांव निवासी वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील राम को पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर भरोसा जताते हुए जिले के सुरक्षित विधानसभा सीट जखनियां से पार्टी उम्मीदवार घोषित किया है।मालूम हो कि सुनील राम छात्र राजनीति से जुड़ कर सन् 1995 में कांग्रेस पार्टी के यूथ कांग्रेस के सदस्य बने, फिर ब्लाक अध्यक्ष, जिला सचिव, मंडल सचिव, सन् 2000 में पीसीसी सदस्य बने और अभी तक है, सन् 2010 में प्रदेश सचिव नामित हुए।अपनी पत्नी चिंता देवी को 2010 गांव का प्रधान बनवाया, 2012 में जखनियां विधानसभा से चुनाव लड़ा लगभग 10000 हजार मत मिले और हार का सामना करना पड़ा।वर्ष 2015 में खुद सुनील राम ग्राम पंचायत टिसौरी से प्रधान निर्वाचित हुए।और कांग्रेस पार्टी के नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।जिसको देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने वर्ष 2019 जिलाध्यक्ष बनाया इनके कार्यकाल में कांग्रेस पार्टी का जनाधार निरंतर जनपद में बढ़ा।जिन्हें एक बार फिर पार्टी ने वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में जखनियां सुरक्षित सीट पर पार्टी प्रत्याशी के रूप में घोषित किया है।वर्तमान में सुनील राम टिसौरी गांव संचालित इण्टरमिडिएट कालेज के संस्थापक सदस्य भी हैं।