जखनियां: जनपद की अग्रणी सामाजिक संस्था रुलर डेवलपमेंट एण्ड रिसर्च फाउंडेशन रजि.संस्था जखनियां बाजार के एक बहुत ही निर्धन परिवार की बेटी की शादी में उपहार स्वरुप एक एलईडी टीवी उपहार दिया।इसी प्रकार संगठन के एक सक्रिय सदस्य कूलर,टेंट,लाइट,विडीयो रिकार्डिंग की व्यवस्था का जिम्मा खुद लिया।तथा एक सदस्य ने खाद्य मसालों की जिम्मेदारी ले ली।संगठन के पदाधिकारियों ने परिवार के मुखिया से भी मिले।और भविष्य में भी निःस्वार्थ रुप से हर सम्भव सहयोग करने का वादा किये।इस संस्था के अध्यक्ष शशिधर यादव ने कहा की यह सामाजिक संगठन निःस्वार्थ रुप से निर्धन कमजोर व असहाय लोगों की सेवा के लिये दृढ़ संकल्पित है।संस्था निदेशक अरविन्द कुमार यादव ने भी कहा कि ऐसा पुनित कार्य करने का अवसर मानव जीवन में कभी कभी मिलता है।और बताया कि यह संगठन नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य से कार्य करती है।तथा संगठन के सभी सदस्यों का यथा संभव मदद करने के लिये आभार प्रकट किया।