जखनियां-गाजीपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जखनियां स्वास्थ्य विभाग कार्यकर्ती एवं समाज सेविका श्रीमती संगीता यादव ने देश भर की सभी महिलाओं को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।बतायी कि हर साल की तरह इस साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य हमारे समाज में महिलाओं को सशक्त करना और उनकी आर्थिक,राजनीतिक,सामाजिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना है।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से संबंधित तमाम सवालों के पूछे जाने पर श्रीमती यादव ने अपनी राय बेबाकी से रखी।चाहे महिलाओं के लिए बने कानून हो या महिलाओं की चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेने के सवाल पर या महिलाओं के लिए बने कानून का दुरुपयोग करने पर ।इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता’ है।आज भी कई देशों में लैंगिक समानता को लेकर काफी मतभेद है,कई देशों में आज भी महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार नहीं दिए गए हैं।ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य दुनियाभर में लैंगिक समानता का संदेश फैलाना है। इसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान को चिह्नित करना और एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में काम करना है जो सभी लैंगिक पूर्वाग्रहों, रूढ़ियों, लैंगिक समानता और भेदभाव से मुक्त हो।