पार्टी कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की सेवा किया भाजपा ने

113

गाजीपुर।भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार 5 वर्षों तक पार्टी कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की बीच रहकर लोगों की सेवा समर्पित रुप से करते रहे है।अगर आज हम विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राष्ट्र के सबसे बड़े राजनैतिक दल है तो निश्चित रुप से अन्य राजनैतिक दलों से अलग हमारी कुछ अलग विशेषता और जिम्मेदारी भी इस देश की जनता और राष्ट्र के प्रति है यह बात आज भाजपा जिला कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला पदाधिकारियों की एक बैठक मे भाजपा काशी क्षेत्र संगठन महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने कही श्री त्रिपाठी भाजपा के आगामी कार्यक्रमों जिसमें शक्ति केन्द्र की बैठको तथा जन सम्पर्क अभियान की समीक्षा कर रहे थे।उन्होंने कहा की आज अन्य राजनैतिक दलों को अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करना पड रहा है।जबकि भारतीय जनता पार्टी अपनी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों की सेवा में लगकर कार्य कर रही है।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने त्रिदेव सहित पन्ना प्रमुख आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी और कहा की भाजपा गाजीपुर की सभी सात विधानसभाओं मे परचम लहराएगी।बैठक में सहकारिता राज्यमंत्री डॉ संगीता बलवंत,विधायक सुनिता सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,अविनाश जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज चंचल, ओम प्रकाश राय,प्रवीण सिंह,दया शंकर पांडेय,अवधेश राजभर, श्यामराज तिवारी,अखिलेश सिंह, अखिलेश राय,अच्छेलाल गुप्ता, शशिकांत शर्मा,सैदपुर विधायक प्रतिनिधि आशच दूबे,सुरेश बिंद, लालसा भारद्वाज,सरोज मिश्रा, सहित आदि अन्य लोग उपस्थित थे।