पीएम के दीर्घायु उम्र के लिए लिए हवन पूजन 

157

गाजीपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशलता को लेकर जहाँ कल जिले भर मे पंजाब सरकार और कांग्रेस के खिलाफ उनके समर्थकों एवं भाजपा जनों मे आक्रोश था वहीं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों मे उनके दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य के लिए शिवमंदिरों, शिवालयों मे रूद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया।

*नगर* के रूईमंडी स्थित बुढे महादेव मंदिर पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना राय एवं उपाध्यक्ष किरन सिंह के द्वारा वहाँ के पुजारी के सहयोग से महामृत्युंजय मंत्र का जाप कराया गया।इस अवसर पर साधना राय ने बताया की जनपद के पाँच शिवालयों पर रुद्राभिषेक एवं महामृत्युञ्जय मंत्र का जाप कराकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

 *जखनियां* ।भाजपा के सादात उत्तरी मंडल के शक्ति केन्द्र हुरमुजपुर के शिव मन्दिर पर प्रधान मन्त्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के दीर्घायु होने की कामना का संकल्प लेकर रुद्राभिषेक ,महामृत्युंजय जाप, हवन,पूजन का आयोजन किया गया गया।जिसमें मुख्य रूप से अशोक कुमार पाण्डेय, उपेन्द्रनाथ,श्यामनरायन राम, शैलेश कुमार,उमाशंकर पाल,आशू सिंह,सूर्यभान,अशोक सिह, अमित ,लालता,राजेन्द्र पाण्डेय सहित अन्य कार्य कर्ता उपस्थित थे।जमानियाँ।नगर के शिव मंदिर पर पुजारी विनायक उपाध्याय के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशलता हेतु रूद्राभिषेक एवं महामृत्युञ्जय मंत्र का जाप किया गया।जहाँ महिला मोर्चा की महामंत्री माया सिंह,सोशल मीडिया प्रभारी गुड्डी पांडेय,अनिता वर्मा,पुष्पा निषाद ने हवन पूजन किया।