पुलिस पर पथराव व थाना पर ताडंव करने वाले सलाखों के पीछे 

248

मरदह गाजीपुर।थानाध्यक्ष राजकुमार यादव के तहरीर पर मुकदमा दर्ज।आज दिनांक 22.02.2022 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 35/2022 धारा 304 भादवि के सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्त राकेश यादव पुत्र स्व0 नन्हकु यादव निवासी ग्राम डोडसर थाना मरदह जनपद गाजीपुर के समर्थन में थाना क्षेत्र व आस पास के थानो जनपदो के किन्नर एकत्रित होकर थाना स्थानीय गेट के सामने सडक आम पर रास्ता अवरुद्ध कर उत्पात करने लगे गाली गलौज देते हुए पुलिस के सामने नग्न प्रदर्शन एवं अभद्रता करने लगे जिन्हें काफी समझाया गया किन्तु नही माने आने जाने वाले जनता के व्यक्तियो / महिलाओ एव बच्चो से साथ दुर्व्यवहार करते हुए अपने अपने वस्त्र उतारकर नग्न प्रदर्शन करने लगे तथा गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। उनके द्वारा यह कृत्य भा0द0वि0 के अन्तर्गत अपराध जिसके सम्बन्ध में मु०अ०सं० 36/2022 धारा 147/148/188/269/270/336/504/506 भादवि पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही किया जा रहा है तथा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से निम्नलिखित की गिरफ्तारी अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी में की गई है।

नाम पता किन्नर

1. शबनम किन्नर निवासी मखदुमपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर

 

2. मुस्कान किन्नर निवासी मखदुमपुर थाना सैदपुर गाजीपुर 3. कंचन किन्नर निवासी मखदुमपुर थाना सैदपुर गाजीपुर

 

4. रुबी किन्नर हाल पता मखदुमपुर (भीमापार के पास) थाना सैदपुर गाजीपुर

 

5. विपाशा किन्नर हाल पता मखदुमपुर थाना सैदपुर गाजीपुर मुल निवासी रायपुर थाना

चिरैयाकोट मऊ

 

6. काजल निवासी सरसेना थाना चिरैयाकोट मऊ

7. बाबी किन्नर निवासी चौहान बाजार थाना दुल्लहपुर।

 

इस घटना में कांस्टेबल बृजेश यादव,राहुल गुप्ता कंप्यूटर ऑपरेटर,प्रमोद कुमार सिहं चालक,उप निरीक्षक विवेक कुमार पाठक मामूली रूप से घायल हुए।मौके पर रविन्द्र कुमार वर्मा सीओ मोहम्मदाबाद,थाना मोहम्मदाबाद,बिरनो, कासीमाबाद पुलिस मौजूद रहे।