गाजीपुर।पूरे प्रदेश के किसानों को 18 से 20 घंटे बिजली किसान सम्मान निधि,उर्वरकों की सम्पूर्ण उपलब्धता,महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार,सम्मान, छात्र छात्राओं को शिक्षा की समुचित व्यवस्था के साथ भय मुक्त वातावरण तैयार होने से रोजगार संभावनाओं को लेकर निवेशकों का विश्वास उ.प्र.की ओर बढ़ा है।यह बात चौकियां शक्ति केन्द्र पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा मिडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने कही उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर जाति वर्ग को बिना भेदभाव मिल रहा है।इससे राष्ट्र मजबूती की ओर बढ रहा है।बैठक में भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को लेकर भाजपा के सभी शक्ति केन्द्रों पर कल से लगातार बैठक चल रही है।बैठक की अध्यक्षता महेश पासी एवं संचालन अरविन्द बिंद ने किया।बैठक में शिव कुमार बिंद,श्रीकांत कुशवाहा,मंगल कुशवाहा,शिवनारायण भारद्वाज, आनम खान,रामअवतार कश्यप, चंद्रमा भारद्वाज,संजय पाल, जितेंद्र बिंद,मोहन बिंद,कन्हैया कुशवाहा सहित शक्ति केन्द्र के सभी बूथ अध्यक्ष बूथ प्रभारी उपस्थित रहे।