पृथ्वी पर+पौधों का जीवन में बहुत बड़ा अहमियत:डा.हरिश यादव

76

मरदह गाजीपुर।क्षेत्र में शुक्रवार को पृथ्वी दिवस मनाया गया। पौधरोपण कर पर्यावरण को शुद्ध करने का आह्वान किया।बढ़ती आपदाओं के बारे में जानकारी दी गयी। पर्यावरण के प्रति प्रेरित करते हुए मां सरस्वती हास्पिटल एवं इंस्टिट्यूट मल्टी स्पेशियलिटि महेगवाँ के परिसर में संस्थान के चेयरमैन पूर्व प्रमुख विजय सिंह यादव के नेतृत्व में छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने पौधरोपण करके पृथ्वी दिवस मनाया।संस्थान के डायरेक्टर मनीष यादव ने छात्र-छात्राओं को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।तथा पृथ्वी दिवस पर पांच आम के पौधे का पौधरोपण किया।पृथ्वी को हरा भरा रखने का संदेश दिया।छात्रों को खाली स्थान और घरों के आसपास पौधे लगाने के लिए जागरूक किया।छात्रों को पेड़ पौधों की जीवन में अहमियत को बताया।और कहा कि पेड़ों से पर्यावरण शुद्ध होता है।पौधे लगाकर करें पृथ्वी का श्रृंगार, होगा पर्यावरण साफ।इस मौके पर पूर्व चेयरमैन आशा यादव, डा.हरिश यादव,डा.मिली सरकार,प्रिंसिपल अनुराग पाण्डेय मौजूद रहे।