गाजीपुर।जनसम्पर्क अभियान के अंतर्गत जंगीपुर विधानसभा के बद्धुपुर शक्ति केन्द्र पर ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने लोगों से मिलकर जनसंपर्क किया तथा सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा की देश और प्रदेश मे विकास कार्यों का किर्तिमान स्थापित हुआ है।तथा जन-जन के खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ है।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिनेश भट्ट,अभिमन्यु सिंह,सोनू सिंह आदि उपस्थित रहे।महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रीमा खरवार और मंडल उपाध्यक्ष सीमा मिश्रा, सुनीता सिंह ने छावनी लाइन के सरैंया ग्राम मे जनसंपर्क किया और सरकार की योजनाओं उपलब्धियों से अवगत कराया।