भटकी महिला को पहुँचाया आजमगढ़

92

मरदह।कस्बे में पांच दिन पूर्व एक 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला किसी प्रकार भटकते हुए आ गयी। सोशल मीडिया के सहारे काफी प्रयास के बाद महिला के घर चाड़ीपुर आजमगढ़ जनपद निवासी नाम सुनीता राजभर होने का पता चला।मरदह निवासी उत्साही युवक सुभासपा कार्यकर्ता प्रीतम कन्नौजिया एवं पिंटू राजभर ने बाइक से अपने साथ लेकर लगभग 100 किमी दूर महिला को उसके घर पहुंचाने के लिए आजमगढ़ उसके घर रवाना हुए।इस कार्य मे मरदह पुलिस सहित सपा नेता महेंद्र चौहान,बबलू सिह सहित स्थानीय लोगो ने सहयोग किया।