कासीमाबाद गाजीपुर।वैसे तो जहूराबाद में अभी चुनाव सातवें चरण में है,लेकिन विधानसभा के कासिमाबाद द्वितीय मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज बहादुरगंज कस्बे मे कार्यकर्ताओं ने जमकर पसीना बहाया,इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को लोगों से मिलकर बताया,इस दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बनता था,जहूराबाद प्रभारी इन्द्र कुमार सिंह और मंडल अध्यक्ष मयंक राय के नेतृत्व में,सभी मोर्चे के पदाधिकारी गण ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया एवं भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया इस दौरान भारत माता की जय के नारे से नगर गुंजायमान रहा, इस दौरान महिला मोर्चा जिला प्रभारी सीमा साहू, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, संगीता जायसवाल, अरविंद प्रजापति,कालीचरण राजभर, हरिशंकर राय,रामायण गुप्ता, विमलेश तिवारी,भीम दूबे,आशुतोष,सत्यम, आशीष,दिनेश राय,फैजान खान,चंदन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।