भाजपा जिला पदाधिकारियों की आवश्यक कामकाजी

123

गाजीपुर।भाजपा जिला पदाधिकारियों की आवश्यक कामकाजी बैठक जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के अध्यक्षता मे जिला कार्यालय के कांफ्रेंस हाल मे हुई।बैठक मे आगामी पार्टी कार्यक्रमों को लेकर गहन विचार विमर्श हुआ ।जिलाध्यक्ष ने बताया की 4 जनवरी से घर घर जनसंपर्क का विशेष अभियान महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा और पिछड़ा मोर्चा के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी भी इस अभियान मे भाग लेगी।उन्होंने बताया की युवा मोर्चा के नेतृत्व मे विशाल मोटर साइकिल जुलूस युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जयन्ति पर आयोजित की गयी है जो काशी तक जाएगी।

बैठक मे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,अखिलेश सिंह,सरोज मिश्रा,अच्छेलाल गुप्ता,सुरेश बिंद,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता आदि मौजूद रहे।