महाराजगंज गाजीपुर निवासी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता के बड़े भाई निठूरी शाह की 70 वर्षिया पत्नी भगवनिया देवी का आज शनिवार पुर्वाह्न 9-00 बजे निधन हो गया।भगवनिया देवी विगत कुछ दिनो से बिमार चल रही थी।
भाजपा नेता अच्छे लाल गुप्ता ने बताया की पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि आज ही अपराह्न 1 बजे रजागंज श्मशान घाट पर होगी।
इस निधन पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह,कृष्ण बिहारी राय,प्रवीण सिंह,ओमप्रकाश राय,सुरेश बिंद,शशिकान्त शर्मा,रंजीत राम आदि ने शोक व्यक्त किया है।