भाजपा ने प्रधानमंत्री के “मन की बात” सुनकर महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर रखा दो मिनट का मौन

170

गाजीपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 85 वीं कड़ी को आज भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व मे जिले के सभी 3040 बूथों पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने सुना और महात्मा गांधी के 74 वीं पुण्यतिथि पर दो मिनट मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बरहट ग्राम मे 11-30 बजे से प्रारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” का प्रसारण भाजपा कार्यकर्ताओं संग सुना और कहा की मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश की भावनाओं मे निहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और आंदोलनकारियों के सम्मान मे व्यक्त उदगार राष्ट्र भावना का प्रतीक है। जो समाज के लिए प्रेरणा और युवाओं के लिए अपने राष्ट्र पुर्वजों के प्रति स्नेहपूर्ण स्मृतियों का भावपूर्ण संदेश है।इस अवसर पर पुर्व मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, जगदीश सिंह,संतोष सिंह,दीलिप यादव,शिव बनवासी,लोचन राम आदि उपस्थित थे।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा जंगीपुर विधान सभा के गुरू बाग बुथ पर त्रिभुवन कुशवाहा के आवास पर पंकज कुशवाहा, संजय कुशवाहा, सुबाष कुशवाहा के साथ सुना और गांधी जी के पुण्यतिथि पर मौन रखा।

बूथ 371 शक्ति केन्द्र करहिया पर भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने,डा राकेश राय, विष्णु प्रताप सिंह, हरिओम सिंह, रमण उपाध्याय, संजय सिंह, आनंद उपाध्याय, पंकज खरवार, राम जी चौबे, श्री कांत चौबे, कविलाश यादव, उपेंद्र सिंह, दल सागर खरवार के साथ मन की सुना और मौन रखा।

उत्तर प्रदेश सरकार की सहकारिता राज्य मंत्री डा संगीता बलवंत ने 149 महाराजगंज बूथ पर मन की बात सुनकर लोगों से कहा की राष्ट्र ने बहुत दिनो बाद एक ऐसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रुप मे पाया है। जो देश के बुलंदी,स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान और आधुनिक भारत के निर्माण के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे है।इस अवसर पर अच्छेलाल गुप्ता, गोपाल राय,मोहन जायसवाल, रंजीत राम आदि उपस्थित रहे।

जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गाजीपुर नगर के बूथ संख्या 214 विवेकानंद कालोनी स्थित बूथ अध्यक्ष विनय उपाध्याय के आवास पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनकर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर शुभम विश्वकर्मा, हर्षित सिंह,गौरव श्रीवास्तव, रामेश्वर तिवारी आदि भाग लिये।

जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने बुथ संख्या 145,सकरताली पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा । इस अवसर पर जयमुनी शर्मा, संजय मिश्रा, सुनील मिश्रा,अनुराग प्रजापति,पंकज मिश्रा, संजय पासवान आदि उपस्थित रहे।

विधानसभा जखनियां के बूथ संख्या 248 हुरमुजपुर पर बूथ समिति के सदस्यों द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात भाजपा कार्यकर्ता अशोक पाण्डेय, आशीष सिंह, अजीत सिंह , अशोक सिंह, अमन सिंह, अंकित कनौजिया, आशुतोष सिहं, सूर्यभान सिंह अन्य लोग शामिल रहे ।