भाजपा पन्ना प्रमुखों की बैठक समपन्न

156

गाजीपुर।कार्यकर्ता प्रधान संगठन भाजपा के 3040 बुथों के पन्ना प्रमुखों की बैठक के अंतर्गत आज भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने जखनियां विधान सभा के बूथ संख्या 304 बरौली की बैठक मे कहा की प्रदेश के बहुमुखी सर्वांगीण विकास, समाज के हर वर्ग को सम्मान, महिलाओं,व्यापारियों की सुरक्षा,जन जन के समृद्धि और भ्रष्टाचार मुक्त शासन भाजपा नेतृत्व के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन की विशेषता रही है। उन्होंने कहा की राष्ट्र निर्माण मे निस्वार्थ भाव से भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदैव से कार्य करते हुए गौरवशाली इतिहास कायम किया है।जिन्हें एक बार पुनः इस चुनाव मे हमे अपने योग्यता, कुशलता एवं प्रवीणता का प्रदर्शन करना है।बैठक मे ओमकार सिंह,जगदीश सिंह भी उपस्थित रहे।इसी क्रम मे सदर मंडल पश्चिमी के महामंत्री मुरली कुशवाहा ने बताया की आज मंगलवार को बुढनपुर,फतेहउल्लाहपुर,तलवल,बीकापुर,डिलिया आदि शक्ति केन्द्रों पर बैठक समपन्न हुई।