मरदह गाजीपुर।ब्लाक के हैदरगंज न्याय पंचायत के हमीरपुर अंबेडकर पार्क में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल बढ़ती हुई बेतहाशा महंगाई के विरोध में डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के बढ़ते हुए दामों के विरोध में ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया।इसमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सुनील राम ने कहा कि आज पूरे देश में महंगाई चरम सीमा पर है,और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार मस्त है, जनता महंगाई की मार झेल रही है।उत्तर प्रदेश के अंदर बेतहाशा महंगाई बढ़ रही है इसमें योगी जी की सरकार पूर्ण रूप से फेल है,दुबारा सत्ता में आने पर भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता को छलने और ठगने का काम कर रही है।निश्चित रूप से 2024 में जनता इनका माकूल जवाब देगी जब तक देश और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं बनेगी तब तक महंगाई पर रोक नहीं लग सकता है।अर्थव्यवस्था आज दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है,यह सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इसलिए सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में जब तक देश प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तब तक आम आदमी का भला होने वाला नहीं है।इसमें मुख्य रूप से न्याय पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार,ब्लॉक उपाध्यक्ष विश्राम राम, रामभजन राम,रामाधार राम, रामकरण राजभर,भेरू राजभर,जयकरण यादव, सरफुद्दीन,सुधीर,अजीत कुमार, चिंता देवी,अनीता देवी, मनसा देवी,रुकमणी देवी,मीना देवी आदि लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।