भाजयुमो का ऐतिहासिक कार्यक्रम

119

*हजारों नौजवानों ने बाइक के साथ कार्यक्रम मे भाग लिया।*

 *राष्ट्रीय अध्यक्ष की यात्रा पर जगह जगह होती रही पुष्प वर्षा* 

 

*भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान,गाजियाबाद के पुर्व जिलाध्यक्ष बसंत त्यागी भी रहे उपस्थित रहे।*

 

गाजीपुर। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सुर्या का मऊ से वाराणसी जाते वक्त सोमवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज और जिलाध्यक्ष विश्वप्रकाश अकेला के नेतृत्व आज जंगीपुर विधानसभा के विरनो मे भव्य स्वागत अभिनन्दन किया।एवं हजारों की संख्या मे उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली के साथ जंगीपुर एवं सदर विधानसभा मे रोड शो किया। कार्यक्रम में भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी भी रोड शो मे उपस्थित रहकर युवाओं का मार्ग दर्शन किया।इस दौरान बाइक रैली बिरनो थाना से प्रारंभ होकर जंगीपुर,अंधऊ,रौजा होते मिश्रबाजार पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा स्थल पर उनको माल्यार्पण कर आगे कचहरी,भुतहियाटांड होते भारतीय जनता पार्टी कार्यालय छावनी लाइन पहुंच कर सभा मे परिवर्तित हो गयी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पुनः प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस प्रदेश में जिन लोगों ने राष्ट्र भक्तों के ऊपर गोलियां चलाई थी, भारत भूमि पर जिन लोगों ने विस्फोट किया ऐसे लोगों को उत्तर प्रदेश की जनता 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत देकर बदला लेगी। आगे उन्होंने कहा की मर्यादा पुरुषोत्तम राम चंद्र जी के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का काम किया है।कार्यक्रम में राजेश राजभर,शैलेन्द्र मौर्या,विश्व प्रकाश कुशवाहा, शैलेंद्र मौर्या,मयंक जायसवाल, समीर मिश्रा,अविनाश सिंह, विवेकानंद राय,शुभम विश्वकर्मा, हर्षित सिंह,गुड्डू राजभर,ऋषभ राज,दिनेश यादव,चंदन बिन्द प्रीति गुप्ता आदि उपस्थित थे।