गाजीपुर।भाजपा महिला जन सम्पर्क अभियान के अंतर्गत महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरन सिंह आज जंगीपुर विधानसभा के सुहवल मंडल के बवाड़े गांव मे घर घर सम्पर्क करते हुए भाजपा सरकार की नितीयों से अवगत कराया तथा उ प्र के सन्निकट चुनाव मे पुनः योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाने का मजबूत पक्ष रखा और कहा की मूल्यांकन के तराजू पर भाजपा के विगत पांच वर्षों के कार्यों का अगर लेखा जोखा किया जाएगा तो अन्य राजनैतिक दलों के जातिवाद, साम्प्रदायवाद से ग्रसित प्रेषित राजनीति का पलड़ा हवा मे तैरता नजर आएगा।
इस अवसर पर सेक्टर प्रमुख राकेश शर्मा,बुथ अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, भगवानी देवी, शारदा देवी, कुमारी देवी, पंचुवी देवी, उषा, सुनीता सहित आदि अन्य महिलाएं उपस्थित रही।