गाजीपुर।मौसम की तल्खी बढ़ती जा रही है।मार्च में ही लोगों को मई-जून की गर्मी का अहसास होने लगा है।तेज धूप का प्रभाव आम जीवन पर दिखाई देने लगा है।धूप से बचने के लिए लोग छाता,टोपी एवं गमछा लेकर निकल रहे हैं।सुबह नौ बजे से ही तेज धूप निकल जा रही है।यह स्थिति शाम पांच बजे तक बनी रह रही है।तेज धूप के साथ ही गर्म हवाओं से लोग परेशानी महसूस कर रहे हैं।दिन में जरूरी काम के सिलसिले में ही लोग बाहर निकल रहे हैं।इसके चलते मार्गों पर लोग कम दिखाई दे रहे हैं।तेज धूप से बचने के लिए लोग टोपी,गमछा एवं छाता का सहारा ले रहे हैं।शाम को सूर्यास्त के बाद तापमान में कमी आने पर लोग बाहर निकल रहे हैं।इससे शाम को बाजारों में रौनक बढ़ने की उम्मीद है।दिखाई पड़ रही है।गर्मी का प्रभाव बढ़ने के कारण लोगों ने पंखा कूलर का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है। मार्च के अंत में मौसम के तल्ख तेवर देख लोग मई-जून माह में पड़ने वाले मौसम को लेकर अभी से चिंतित हैं। पीजी कालेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। अभी बारिश की संभावना नहीं है। तापमान लगभग एक से दो डिग्री सेंटीग्रेड आने वाले दिनों में गर्म हवा से पशुपालन एवं जीव जंतुओं के लिए परेशानी बढ़ सकती है।ऐसे में इससे सावधान रहें।किसान समय से दिन में दो से तीन बार पानी पिलाएं एवं स्नान कराएं। बताया कि अगर आगे भी बारिश नहीं होती है या कम होती है तो फसल की बढ़वार प्रभावित होगी। बालियों में दाने कुछ कम बनेंगे। गन्ने की फसल में भी सिंचाई की काफी जरूरत रहती है। सब्जियों की फसल में हल्की सिंचाई इस समय बहुत ही आवश्यक है। तापमान बढ़ने से फसल में रोग एवं कीटों के प्रकोप की आशंका बढ़ जाती है।