विशाल निरंकारी सत्संग का आयोजन सम्पन्न 

106

बहरियाबाद गाजीपुर।स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन पर सोमवार को एक विशाल निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया।पठानकोट पंजाब से आए निरंकारी मिशन के केंद्रीय ज्ञान प्रचारक जी.के.त्रिवेदी जी ने कहा कि सतगुरु की कृपा से जीव अमरत्व को प्राप्त करता है। जीवन में सतगुरु का सानिध्य संत-महापुरुषों की कृपा से ही सम्भव है।आगे उन्होंने कहा कि विवेक बगैर सत्संग के सम्भव नहीं है।विवेक के द्वारा ही मानव चौरासी के बंधन से मुक्त हो अमर पद को प्राप्त करता है। सतगुरु निराकार ब्रह्म का सर्वश्रेष्ठ साकार स्वरूप होता है।सत्संग में अन्य जनपदों के निरंकारी भक्त काफी संख्या में उपस्थित रहें।गायक कलाकारों ने अपनी रचनाओं से पूरे वातावरण को भक्ति के रस से सराबोर कर दिया।इसके पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा परिसर में अशोक के पौधे का रोपण भी किया गया।निरंकारी सेवादल के जवानों द्वारा लंगर,प्याऊ,जोड़ी, पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था की गई।प्रमुख रूप से लखनचंद, दूधनाथ,डा.राजमणि,टी.डी. बावला,शिवआसरे,संतोष यादव, उपेन्द्र,डा.कमेन्द्र सिंह,जयराम सिंह,श्यामप्यारी सिंह आदि उपस्थित रहे।संचालन ब्रांच प्रमुख अमित सहाय ने किया।अंत में सभी के प्रति आभार प्रकट किया।