वेदप्रकाश सिंह वेदू ने घेरा धान क्रय केंद्र तो शुरू हुई तौल

188

कासीमाबाद गाजीपुर।तहसील क्षेत्र के अलावलपुर क्रय केंद्र पर किसानों की धान तौल ना होने के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना कई दिनों से करना पड़ रहा था।जब इसकी जानकारी भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह वेदू कोई तो तुरंत मौके पर पहुचंकर किसानों के हित के संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया।यह जानकारी तहसील प्रशासन को होते ही हड़कम्प मच गया।वेदप्रकाश सिंह वेदू ने अलावलपुर क्रय केंद्र पर पहुंचकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवाज उठाने का काम किया एवं एसडीएम कासिमाबाद कमलेश कुमार सिंह से बात कर तत्काल प्रभाव से तौल चालू कराने कि मांग की, जिसके बाद तौल शुरु हुई, और किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।आगे वेदप्रकाश सिंह वेदू ने कहा किसानों के साथ कदापि गलत नहीं होने दूंगा, चाहें अंजाम कुछ भी रहे।इस मौके पर कमला सिंह यादव,सुदामा सिंह यादव,अमित यादव,अरविंद सिंह,देवेंद्र सिंह, रामायण सिंह,जय गोविंद सिंह,रवि भारती,सुनील सिंह,इत्यादि लोग रहे।