सपा व सुभासपा पार्टी की तरफ कार्यकर्ता सम्मान समारोह आज

185

कासिमाबाद गाजीपुर।समाजवादी पार्टी व
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की तरफ से 26 दिसंबर दिन रविवार को कासिमाबाद के खेताबपुर चट्टी पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुभासपा पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर व सपा पार्टी के नेता उपस्थित रहेंगे।इसकी जानकारी पार्टी के युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव मामा व पूर्व सपा प्रत्याशी महेन्द्र चौहान ने देते हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील किया है।