सुभासपा अध्यक्ष ने जताया आभार 

148

मरदह गाजीपुर।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जहूराबाद से नवनिर्वाचित विधायक ओमप्रकाश राजभर ने जहूराबाद सीट पर खुद की विजय समेत जनपद की सातो सीटों एवं प्रदेश में सपा-सुभासपा गठबन्धन द्वारा विजयी सीटों पर जनता का आभार व्यक्त किया है। कहा कि भारतीय समाज पार्टी की तरफ हम प्रदेश की जनता के हार्दिक आभार एवं धन्यवाद देते है। जनता द्वारा चुनाव मिले जनादेश का सम्मान करते है।इसके लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते है।