होली पर्व पर सहायक श्रमउपायुक्त ने बंद कराई दुकाने

131

मऊ। शासन के निर्देशों की अवहेलना करने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सहायक श्रमउपायुक्त ने खुद पहुंचकर दुकानें बंद कराई। उपायुक्त प्रभात सिंह इस कार्रवाई से होली परेवा के दिन खुली दुकानों में श्रम विभाग की कार्यवाही के डर से हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान उन्होंने संबंधित व्यवसायियों को कार्यवाही की चेतावनी देते हुए आगे से ऐसी गलती दोहराने की सख्त हिदायत दी।

गौरतलब हो कि होली व दीपावली परेवा त्यौहार के दूसरे दिन श्रम विभाग द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर बंदी का आदेश रहता है। वहीं इस वर्ष 19 मार्च को भी होली बंदी का शासनादेश जारी हुआ था। लेकिन बाजार के अधिकांश प्रतिष्ठान खुले हुए थे। जिनको लेकर श्रम विभाग को शिकायत मिली। फलस्वरूप श्रम उपायुक्त प्रभात कुमार सिंह कोतवाली पुलिस कर्मचारियों के साथ बाजार में आ धमके। जहां उन्होंने प्रतिष्ठानों को सख्ती के साथ बंद कराया। इस दौरान व्यापारियों में कार्रवाई के डर से हड़कंप मच गया। लेकिन उन्होंने व्यापारियों को समझाते हुए आगे से ऐसी पुनरावृत्ति ना करने की सख्त हिदायत दे डाली। प्रभात कुमार सिंह ने कहाकि श्रम विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराना उनका नैतिक जिम्मेदारी है। इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।