आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय चुनाव के लिए कसी कमर

83

गाजीपुर।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निकाय चुनाव के संबंध में जमानिया में बैठक आहूत की।जिसमें आम आदमी पार्टी के वार्ड सम्भावित सभासद प्रत्याशी का चुनाव किया गया।पूर्व सभासद रामाधार बिन्द, विजय कुमार बिन्द वार्ड 2,गुलाब चन्द्र कुशवाहा वार्ड 4,चुन्नी बेगम,सुजीत कुमार,कैश खान,इरसाद अन्सारी,गुल्शेर खान,जैनुद्दीन, रामाधार,जगनरायण आदि को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।इस दौरान जिला अध्यक्ष केशव प्रसाद बिन्द,जिला महासचिव विवेक राय,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सलमान सईद नगर अध्यक्ष परवेज,जिला उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र मौर्य किसान प्रकोष्ठ प्रदेश सह सचिव नागेंद्र यादव, उपस्थित थे।संचालन सम्भावित अध्यक्ष प्रत्याशी परवेज खान, अध्यक्षता गुल्शेर खान ने किया।