एक अभियुक्त तमंचा के साथ गिरफ्तार

198

मरदह गाजीपुर।एक अभियुक्त तमंचा के साथ गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार की देर शाम को उप निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा अम्बेडकर तिराहा से जाने वाला मोड़ के पास से अभियुक्त इन्द्रजीत चौहान पुत्र संतोष चौहान निवासी पिपनार थाना मरदह जनपद गाजीपुर के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर एक अदद जिन्द कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है।जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 67/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है।जिसकी विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार करने वालों में उप निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र,कांस्टेबल रमेश चन्द्र महेन्द्र यादव रहे।