कम्पोजिट विद्यालय भोजापुर में छात्र छात्राओं को योग प्रशिक्षण दिया

288

बिरनो गाजीपुर।शिक्षा क्षेत्र बिरनो के कम्पोजिट विद्यालय भोजापुर में गुरूवार को पंजीकृत 55 छात्र छात्राओं को योग प्रशिक्षण दिया गया और लोगों को प्रणायाम ताड़ासन,वृक्षासन,पादहस्तासन,अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन,भद्रासन,वज्रासन/ वीरासन, उष्ट्रासन, शशकासन,मकरासन,भुजंगासन,शलभासन,शवासन, अर्ध हलासन,आदि प्रतिदिन योग करने का प्रतिदिन योग अभ्यास करने सलाह दी गई।योग गुरु उपेन्द्र महाराज ने बताया की योग मांस पेशियों को पुष्ट करता है और शरीर को तंदुरुस्त बनाता है,तो वहीं दूसरी ओर योग से शरीर के फै़ट को भी कम किया जा सकता है।ब्लड शुगर के लेवल करे कंट्रोल: योग से आप अपने ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल कर सकते हैं और बढ़े हुए ब्लड शुगर के लेवल को घटता है योग डायबिटीज रोगियों के लिए योग बेहद फायदेमंद है।सुबह-सुबह योग करने से आपके शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और सांस के साथ शरीर गति करता है।इस योगासन से तनाव दूर होता है और शरीर के विषाक्त तत्व नष्ट होते हैं।यह रिलेक्सेशन के लिए अच्छी एक्सरसाइज है।शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगा करना फायदेमंद होता है।इसकी मदद से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए स्वस्थ रखना बेहद जरुरी होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज या योगा करना फायदेमंद होता है।योगा आपके शरीर को कई तरीके से फायदे पहुंचाता है।यह शरीर के साथ दिमाग को भी शांत रखने में मददगार होता है।आप रोजाना घर पर ही योगा करके शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। योग से आपके शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और सांस के साथ शरीर गति करता है।इस योगासन से तनाव दूर होता है और शरीर के विषाक्त तत्व नष्ट होते हैं।करें योग रहें निरोग इसे प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाध्यापक राधेश्याम पांडेय, कुलदीप सिंह, नरेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, क्रान्ति देवी, सुमित्रा देवी, चंपा देवी, नंदरानी देवी, अख्तरी, ग्राम प्रधान अरशद अहमद मौजूद रहे।