देश के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान- राजन सिंह* 

34

बिरनो।शक्ति वंदन अभियान मे विधानसभा जंगीपुर का सम्मेलन बिरनो ब्लॉक परिसर सभागार में ब्लाक प्रमुख राजन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें भारी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं एनजीओ अध्यक्ष उपस्थित रही ।सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सोच है कि देश के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है, इनकी समृद्धि सम्मान से देश मजबूत तथा समाज समृद्ध होगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है तो निश्चित रूप से उस सपने को साकार करने में भी महिलाओं का समर्थ होना बहुत ही महत्वपूर्ण है।जिसे आज लगातार विभिन्न सरकारी योजनाओं के आलावा स्वयं सहायता समूह तथा गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से सरकार पूर्ण कर रही है।महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किरन सिंह ने कहा कि विगत दस वर्षों में देश की महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अगर बुलन्दी का झंडा फहराया है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा की वजह से संभव हो सका है।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए स्वयं सहायता समूह की बहनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ों स्वयं सहायता समूह की लगभग 400 महिलाएं मौजूद रही। जिनके साथ चाय पर चर्चा किया गया।विशिष्ट अतिथि अभियान संयोजक आशुतोष कुमार चतुर्वेदी, चंदन ठाकुर, सहसंयोजक अजय राजभर, प्रांशु सिंह, सोनू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निर्मला गुप्ता आदि मौजूद रही।