प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरु अथवा शिक्षक का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान – श्रीनाथ यादव

321

मरदह गाजीपुर।एम.के.डी.पब्लिक स्कूल सेवठा सिगेंरा के परिसर में शिक्षक दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीनाथ यादव‌ समारोह को संबोधित करते हुए उपस्थित जनसमूह व छात्र-छात्राओं से कहां कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरु अथवा शिक्षक का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। गुरु ज्ञान का भंडार होता है। वह हमें ज्ञान देता है, हमारा मार्ग आलोकित करता है। ज्ञान वह अमूल्य वस्तु है, जिसे कोई चुरा नहीं सकता। ज्ञान ऐसा कोश है, जिसमें से जितना व्यय करो वह उतना ही बढ़ता जाता है। गुरु ही हमारे जीवन का मार्गदर्शन करता है। हमारे जीवन को दिशा प्रदान करता है। हमारी प्राचीन गौरवशाली भारतीय संस्कृति में गुरु को अत्यंत महत्त्वपूर्ण स्थान प्रदान किया गया है। हमारे वेदों, पुराणों, उपनिषदों, रामायण एवं गीता आदि में गुरु की महिमा का गुणगान किया गया है। भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान के समान पूज्य माना गया है।

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।।
अर्थात गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है तथा गुरु ही भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। ऐसे गुरु को मैं नमस्कार करता हूं।गुरु की सेवा करने वाले लोगों को कभी किसी वस्तु का अभाव नहीं होता। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को उपहार स्वरूप वस्तुएं भेंट कर शिक्षक दिवस बधाई देते हुए आर्शिवाद प्राप्त किया।इस दौरान डायरेक्टर अजीत यादव,सनोवर फ़िरदौस,विरेन्द्र पाण्डेय,मिथिलेश तिवारी,आशुतोष पाण्डेय,मनोज प्रजापति,उमेश विश्वकर्मा,सोविद मनीषा, अभिलाषा सिंह, रिंकी सिंह,जया सिंह,प्रविना,मधु यादव आदि मौजूद रहे।