बलात्कारी हुआ गिरफ्तार

193

गाजीपुर।थाना बहरियाबाद पुलिस द्वारा बलात्कार से सम्बन्धित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) तथा क्षेत्राधिकारी सैदपुर के मार्गदर्शन में ग्राम मिर्जापुर (कंचनपुर) की पीड़िता के साथ हुए बलात्कार से सम्बन्धित अभियुक्त जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था, को दिनांक10/07/2022 को मुखबिर खास की सूचना के आधार पर उ0नि0 श्री जयदीप मय हमराह द्वारा प्यारेपुर चौराहा से मु0अ0सं0 111/22 धारा 376D IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट तथा 3(2)(v) SC/ST Act से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द पुत्र शिवजनम यादव निवासी ग्राम मिर्जापुर (कंचनपुर) थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*मु0अ0सं0 व धाराः-*
1.111/2022 धारा 376D IPC व 3/4 पाक्सो एक्ट तथा 3(2)(v)SC/ST Act थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर
*गिरफ्तार अभियुक्तः-* अरविन्द पुत्र शिवजनम यादव निवासी ग्राम मिर्जापुर (कंचनपुर) थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर
*गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरणः-*
1. उ0नि0 श्री जयदीप
2. का0 बृजेश पाण्डेय
3. का0 अवनीश पटेल