भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ सहसंयोजक पर जानलेवा हमला, अपराधी पुलिस पकड़ से दूर

165

जखनियां।स्थानीय कस्बा के पूर्व प्रधान एवं वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि व्यापारियों के नेता, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक अशोक गुप्ता पर ग्रामसभा में कार्य कराते समय गाँव के हिष्टीशिटर दिनेश कुशवाहा ने किया हमला ज्ञात हो अशोक गुप्ता ग्रामसभा के पानी निकास के लिये पुलिया डलवा रहें थे।तभी उनको अकेले देख ग्राम प्रधानी में पूर्व में रहा उनका प्रतिद्वंदी दिनेश कुशवाहा पुत्र फेकू कुशवाहा आकर कार्य रुकवाने लगा और गाली गलौज देते हुए मारपीट करने लगा ग्रामप्रधान के पक्ष के लोग ज़ब घटना की सूचना पाए और वहा लोगों को पहुंचते देख दिनेश कुशवाहा,अशोक गुप्ता को जान से मारने की धमकी देते हुवे फरार हो गया। जिसकी तुरंत सूचना भुड़कुड़ा कोतवाल को दिया गया।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के लिखित प्रार्थना पत्र पर पुलिस द्वारा उनका मेडिकल कराकर, सरकारी काम में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। पर दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा अपराधी के खिलाफ कोई करवाई नही की गयी, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओ, व्यापारियों में काफी आक्रोश है। दिनेश कुशवाहा पुराना हिष्टीशिटर रहा है और कई वारदातो में उसकी संलिप्तता रही है। पूर्व में भी ग्राम प्रधानी को लेकर अशोक गुप्ता के परिवार पर हमला किया जा चूका है, जिससे अशोक गुप्ता एवं उनके परिवार को पुलिस की निष्क्रियता से खतरा महसूस हो रहा है। देखा जाय तो इधर पूरे जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई घटनाएं घट चुकी है, और पुलिस का रवैया पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति बहुत ही नकारात्मक रहा है। इस घटना को लेकर व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा व्यापारियों के साथ किसी भी घटना को बर्दाश्त नही किया जायेगा। अशोक गुप्ता पार्टी के कैडर और पदाधिकारी है। कार्यकर्त्ता के साथ घटना घटने के दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी है यह उचित नही है। वर्मा ने कहा घटना की जानकारी अपने वरिष्ठ पार्टी नेताओं को दे दी गयी है, अगर पुलिस अपराधी को गिरप्तार कर उसके खिलाफ सख्त करवाई नही करती तो पार्टी कार्यकर्त्ता और व्यापारियों को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष विपिन सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, संजीव त्रिपाठी,प्रशांत सिंह, ग्राम प्रधान नंदू गुप्ता,दिनेश यादव,गोपाल गुप्ता,सुदामा यादव,धर्मेंद्र कुशवाहा,मुलायम यादव,विक्की शर्मा, उत्तम गोड़ सहित प्रमुख लोग मौजूद रहें।