भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल राजभर का सम्मान

31

बिरनो।राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जयंती सप्ताह अंतर्गत बिरनो ब्लाक के चौबेपुर तरछा ग्राम मे आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल राजभर का राजभर समाज के लोगों ने आज माल्यार्पण कर सम्मान किया।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने कहा कि राजभर समाज के सम्मान और स्वाभिमान के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अतुलनीय काम किया है, जिसके लिए यह समाज सदैव ऋणी रहेगा। प्रदीप राजभर ने कहा कि अनिल राजभर को पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष बना कर भाजपा ने समाज को सम्मानित करने का काम किया है जिससे भारतीय जनता पार्टी का जनाधार मजबूत होगा।सम्मान से अविभूत अनिल राजभर ने कहा कि प्राप्त जिम्मेदारी का निष्ठा के साथ पालन करते हुए 2024 में भाजपा का परचम लहराया जाएगा।इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंद्रभान राजभर,विनय राजभर, मनोज भवाल,लक्षमण वर्मा, प्रमोद राजभर, राजकुमार राजभर, आयोजक डाo विनय राजभर आदि लोगों ने माल्यार्पण कर बधाई दी।