महिलाओं के सम्मान और उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार कृतसंकल्पित 

11

गाजीपुर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज बुधवार को पं बंगाल के वरासात से सम्बोधित नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम को बर्चुवल सजीव प्रसारण को विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पं दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों,ग्राम संगठनों,संकुल स्तरीय संघों के पदाधिकारीयों तथा सदस्यों,मिल्क उत्पादन कंपनियां तथा अन्य उत्पादक समूहों,एफ पी ओ, सखियों एवं विशेष रूप से लखपति बहनों के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के सभी 34 मंडलों मे मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति में सुना गया।सदर ब्लाक के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विगत 10 वर्षों से लगातार प्रयास किया गया है। जिसके परिणामस्वरूप आज यहां भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के लिए सरकार द्वारा नियोजित विभिन्न योजनाओं से आज आधी आबादी लगातार आत्मनिर्भर हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि में भारतीय जनता पार्टी सरकार समर्पित होकर काम कर रही है।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख शशि पाल सिंह उर्फ घुरा सिंह, राजदेव यादव, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, गोपाल राय, अविनाश सिंह, दीपक सिंह, मुरली कुशवाहा, निखिल राय, आशा प्रजापति, सुनीता सिंह, कल्पना कुशवाहा सहित विभिन्न समूहों की महिलाएं बीसी सखी, विद्युत सखी सहित सामाजिक संस्थाओं की महिलाएं उपस्थित थी। संचालन खंड विकास अधिकारी कमलेश यादव ने किया।

मरदह।मरदह ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित स्वयं सहायता समूहो तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बर्चुवल सम्बोधन को सुना तथा समय समय पर उदबोधन से उत्साहित महिलाओं ने ताली बजाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार धन्यवाद जताया।इस अवसर ब्लाक प्रमुख सीता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि महिलाएं देश के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है, आज की महिला अब अबला नहीं बल्कि देश की बागडोर पकड़े एक जिम्मेदार कर्णधार है। उन्होंने कहा कि आज की महिला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयास से घर के साथ साथ बाहर की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा रही है।संचालन जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिप्रकाश सिंह ने किया।