वानिकी नव वर्ष की शुरुआत कर सपना सिंह ने कहीं यह बात सुनें 

74

गाजीपुर।मरदह क्षेत्र के‌ महेगवां गांव स्थित वन रेंज परिसर में स्टाल, प्रदर्शनी,व गोष्ठी का आयोजन कर वन विभाग ने वानिकी नव वर्ष की शुरुआत की,जिसमें वन सरंक्षण, पौध रोपण,आग से वनो को बचाने,और नर्सरी तैयार करने की विधियों पर चर्चा की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि आज के हालात में वन पर्यावरण सरंक्षण के लिए एक मात्र संजीवनी है,वनों और मनुष्य का अटूट रिश्ता मनुष्य के सृजन काल से रहा है।इसका सरंक्षण सभी के सहयोग से ही संभव हो रहा है।कहा कि जंगल सबके लिए है क्योंकि सभी लोग उसी से शुद्ध हवा लेते है, आदिकाल से मनुष्य वृक्षों को पूजते आ रहे अब जरूरत है इसे मुहिम के साथ पौधारोपण की जो आने वाले समय में खुद के लिए विभिन्न रूपों में उपयोगी हो।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह व ब्लाक प्रमुख सीता सिंह के द्वारा पौधारोपण भी किया गया।विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख मरदह सीता सिंह ने कहा कि वन विभाग वानिकी में आठ कार्यक्रमों को लेकर काम कर रहा है। उसमें सबसे ज्यादा महत्व पौधरोपण और पुराने पौधो को संरक्षित करने और नर्सरी तैयार करने का है।यहां के जंगल में पौधे खुद पनपते बढ़ते है और प्राकृतिक पौधो को काटा ना जाए तो जंगल खुद घना हो जाएगा साथ ही जड़ी बूटी,जीव जंतुओं को बढ़वा मिलेगा।आह्वान किया की हर वर्ष में फलदार और इमारती पौधे रोपित किए जाए।और जंगलों को नुकसान ना पहुंचाया जाए तो हम जंगलों को पुनः पुराने घने अवस्था में ला सकेंगे।उप प्रभागीय वनाधिकारी विवेक यादव ने भी विचार रखे व सभी उपस्थित लोगो ने वन सरंक्षण का संकल्प लिया।इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शशि प्रकाश सिंह, आशीष सिंह मंटू,श्रीकांत सिंह,नीरज सिंह,विशाल गुप्ता रेंजर,धर्मेंद्र सिंह,शैलेश यादव, बृजेश सिंह,आनंद शेखर, गौरव सिंह,नम्रता सिंह,लव सिंह,विजय शंकर सिंह व सभी वन विभाग के कर्मचारी इस मौके पर उपस्थित रहे।अंत में कार्यक्रम के संयोजक विशाल गुप्ता वन रेंजर के द्वारा आए हुए सभी आगंतुक लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।