शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता:रामविजय सिंह यादव

351

गाजीपुर।आदर्श जू.हा.स्कूल चांड़ीपुर के सहायक अध्यापक इन्द्रदेव सिंह यादव के सेवानिवृत्त होने के उपरांत प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में विदाई समोराह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी लोगों के तरफ से अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर तथा पुष्प माला पहना कर उनको भावभीनी विदाई दी।विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए समाजवादी जनता पार्टी चन्द्रशेखर वरिष्ठ नेता व प्रदेश सचिव रामविजय सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता है।बल्कि रिटायर होने के बाद जिम्मेदारी और बढ़ जाती हैं।शिक्षक हमेशा शिक्षित करता रहता है।श्री यादव ने कहा कि इन्द्रदेव जी सदैव अपने दायित्व का निवर्हन करते रहे है वे काफी मृदु भाषी व उदार रहें हैं।ग्राम प्रधान प्रदीप राय मन्टू ने कहा कि आप की सेवा काफी सराहनीय रही हैं।आप हमेशा बच्चों पर ध्यान देने का काम करते थे, सेवा अवकाश के बाद भी आप की याद आती रहेगी, श्री राय ने दीर्घ आयु होने की कामना की।इस मौके पर अरविन्द सिंह यादव,अनुराग यादव,गौरव कुमार, आकाश यादव कुसुम यादव,सुनीता यादव,हीरा राय,सोमवारी यादव, प्रेमा देवी,फूलमती देवी,रामराजी देवी,सुधीर राय आदि लोगों ने सम्बोधित किया अन्त में इन्द्रदेव सिंह यादव ने सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।