शैलेंद्र” ने क्षत्रिय समाज सहित जनपद को किया गौरवान्वित

135

बिरनो गाजीपुर।क्षेत्र के शैलेंद्र सिंह ने मध्य प्रदेश में हो रहे वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल को अपने नाम किया।भङसर गांव निवासी रामबचन सिंह के पुत्र शैलेंद्र सिंह अपने प्रतिभा से गांव क्षेत्र सहित जनपद का नाम दर्जनो बार रोशन किया है।इसी कड़ी में एक बार फिर मध्य प्रदेश के पन्ना में हो रहे 25 वां ओपन यूथ नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपने टीम को जीत दिलाया और प्रथम नंबर हासिल करते हुए गोल्ड मेडल भी जीता वही।इस खेल प्रतियोगिता में दूसरे नंबर पर हरियाणा की टीम और तीसरे नंबर पर कर्नाटक की टीम रही पदक की जानकारी होते ही पूरे गांव में हर्ष व्याप्त है।वॉलीबॉल खिलाड़ी शैलेंद्र सिंह के दादा श्यामा सिंह और पिता रामबचन सिंह किसान है जानकारी देते हुए श्यामा सिंह ने बताया कि बचपन से ही खेल रुचि शैलेंद्र के अंदर देखने को मिलती थी और अब जिस तरह से उसने अपनी प्रतिभा को निखारते हुए परिवार गांव और जनपद का नाम रोशन किया है इससे यह प्रतीत होता है कि एक ना एक दिन वह देश के लिए भी खेलने का काम करेगा। शैलेंद्र सिंह के सफलता पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह व श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह बेदू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शैलेन्द्र सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना किया।