श्रीराम जायसवाल की माता के निधन पर एलजी मनोज सिन्हा ने शोक संवेदना प्रकट किया

210

गाजीपुर।जिले के मान्यता प्राप्त पत्रकार को मातृशोक पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री वर्तमान में उप राज्यपाल जम्मू काश्मीर मनोज सिन्हा ने शोक व्यक्त किया।मान्यता प्राप्त पत्रकार श्रीराम जायसवाल की माता राजकुमारी देवी के निधन पर एलजी मनोज सिन्हा ने शनिवार को दूरभाष पर सांत्वना प्रकट करते हुए कहाकि मृत्यु जगत का शाश्वत सत्य है।इससे धरा के बड़े-बड़े ऋषि महर्षि मनीषी नहीं बच सके हैं ऐसे में आम जनता की क्या बिसात।इसके साथ ही उन्होंने कहाकि व्यक्ति के मृत्यु का काल व मृत्यु स्थान काफी महत्व रखता है।उन्होंने शोक संतप्त परिवार को साहस देते हुए मृतक आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।जखनियां तहसील क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम जायसवाल की पत्नी व न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के चीफ ब्यूरो श्रीराम जायसवाल की माता राजकुमारी देवी का गत रविवार को वाराणसी के बीएचयू हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया।