समाजवादी विचारधारा के पुरोधा मुलायम सिंह यादव का निधन

204

दिल्ली।लंबे समय से हरियाणा स्थित गुरुग्राम के वेंदाता अस्पताल में जिदंगी – मौत के बीच लड़ भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एंव धरती पुत्र मा0 मुलायम सिंह यादव का आज 82 साल की उम्र में निधन हो गया जिससे देश में शोक की लहर दौड़ गई। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एंव रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेता जी के निधन पर टूईट कर दुख जताया देश के पूर्व रक्षामंत्री एंव व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (82) का निधन हो गया है जिससे देश में शोक की लहर दौड़ गई। आपको बतादें कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। तबीयत ज्यादा खराब होने पर उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वहीं मुलायम सिंह यादव के निधन की सूचना मिलते ही देश सहित उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मुलायम सिंह यादव के निधन से शोक में हैं। सभी अपने चहेते नेता को याद कर रहे हैं।