सावित्री बाई फुले की‌ जयंती धूमधाम से मनाई गई

122

मरदह‌ गाजीपुर।क्षेत्र के‌ आज बरही बाजार में बौद्ध कल्याणकारी महिला उत्थान ट्रस्ट के नेतृत्व में देश की प्रथम महिला प्रधानाचार्य एवं महान समाज सेविका श्रीमती सावित्री बाई फुले की‌ जयंती धूमधाम से मनाई गई।कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने सावित्री बाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाली सावित्रीबाई फुले की आज जयंती है.उनका जन्म 03 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित नायगांव नामक छोटे से गांव में हुआ था. सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापिका थीं,सावित्री बाई ने समाज में महिलाओं को शिक्षा लेने के लिए अनेक प्रकार प्रेरित किया और गरीब एवं लाचार लोगो की अपनी संस्था के माध्यम से मदद करतीं रहीं महिलाओं को समानता का अधिकार दिलाने की लड़ाई की शुरुआत इन्हीं की देन है।इस मौके पर संस्थापक राजकुमार मौर्य,जिला मंत्री राकेश यादव,मंडल महामंत्री प्रमोद राय,अनिल राजभर,प्रबंधक सुनील कुशवाहा, संतोष गुप्ता,सावित्री देवी,बालिकाएं उपस्थित रहीं।