चंचल की जीत से प्रधान संगठन गदगद,धन-बल की बात को किया खारिज

214

मरदह गाजीपुर।विधान परिषद के चुनाव में विशाल सिंह चंचल की जीत पर प्रधान संगठन गदगद दिखा,मिठाई बांट व एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया।क्षेत्र के मटेहूँ चट्टी स्थित बऊरहवां बाबा मंदिर के परिसर में ब्लाक प्रधान संगठन की बैठक बुधवार को किया गया।बैठक में संगठन की मजबूती पर बल देते हुए ब्लाक अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने कहा की विशाल सिंह चंचल ने सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया, पूरी ईमानदारी से इस चुनाव लड़ा और विकास व प्रधान के मान सम्मान की बात पर वोट प्राप्त किया। जिस इमानदारी से प्रधान संगठन मरदह सम्पन्न हुए एम.एल. सी चुनाव में निस्वार्थ भाव से विशाल सिंह चंचल के पक्ष में अपना मत दिया है,सभी लोग बधाई और साधुवाद के पात्र हैं।आगे कहाँ कि जो लोग इस चुनाव पर अंगुली उठा रहे हैं कि जिला प्रशासन की मिलीभगत से धनबल,बाहुबल की जीत हुई यह सरासर गलत व निराधार है।मतदाताओं के खिलाफ कोई दमन चक्र नहीं चलाया गया।गुंडई व धमकी भी नहीं दी गई।कहाँ मतदाता बिना किसी प्रलोभन विशाल सिंह चंचल को अपना मत देकर यह साबित कर दिया की जातिवाद व परिवाद व पार्टीवाद की राजनीति से उपर संगठन हैं।मरदह प्रधान संगठन ने बिना किसी भेदभाव व दबाव के अपने मत का प्रयोग चंचल सिंह के पक्ष में किया।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह झब्बू, संरक्षक रामदरश यादव,सर्वानंद सिंह,सुबेदार यादव, कोषाध्यक्ष अनील यादव,सचिव करन चौहान, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, ओमप्रकाश राय पप्पू, रामभुवन राम, मिडिया प्रभारी रामविजय यादव, महामंत्री राजबहादुर सिंह रिंटू,सहित कई प्रधान मौजूद रहे।