एमएलसी चंचल‌‌ के छोटे सुपुत्र अर्थव के जन्मउत्सव कार्यक्रम में दिग्गजों का हुआ जमावड़ा 

267
पूर्वांचल के दिग्गजों की उपस्थिति राजधानी लखनऊ में बनी चर्चा का विषय
वाराणसी।बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा से गाजीपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह “चंचल”के छोटे सुपुत्र अर्थव सिंह का आठवां जन्मदिन उत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ शनिवार की देर शाम को राज उपवन भार्गव बगीचा पहड़िया आशापुर वाराणसी में केक काट कर मनाया गया।इस अवसर पर आयोजित समारोह में दिग्गजों सहित हजारों लोगों ने शिरकत लेकर कार्यक्रम को चार चांद लगाया तथा अर्थव सिंह को स्नेहिल भाव से आर्शीवाद देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना कर सप्रेम गिफ्ट भी भेंट किया।इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मोहन राठौर ने अपनी गायकी प्रस्तुत कर लोगों को झुमने पर विवश किया साथ ही कामेडियन कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक शो दिखाकर अचंभित किया गया। हजारों लोगों ने आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम के सैकड़ों व्यंजनों का गर्मजोशी के साथ स्वाद भी बढ़ चढ़ कर चखा।इस जन्म उत्सव कार्यक्रम की आगवानी खुद एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने किया।तथा उपस्थित लोगों के प्रति आभार उनकी पत्नी अनीता सिंह,पिता देवेन्द्र सिंह,चाचा राजदेव सिंह व रविन्द्रनाथ सिंह तथा परिजन विवेक सिंह, प्रकाश सिंह,विकास सिंह,‌‌आर्यन सिंह,भार्गव सिंह ने जताया।
जन्म उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने वालों में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर,राज्यमंत्री रविन्द्र श्रीवास्तव,पूर्व विधायक सुभाष पासी,बलिया सांसद विरेंद्र सिंह मस्त के सुपुत्र डॉ विपुलेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व एम.एल.सी राजदेव सिंह,पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह,पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह,गोसाईगंज फैजाबाद विधायक अभय सिंह,सैय्यदराजा विधायक सुशील सिंह,प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण,बाट एवं माप मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आशीष पटेल,मिर्जापुर-सोनभद्र एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनित सिंह,परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कैन्ट विधायक वाराणसी सौरभ श्रीवास्तव,रोहनिया वाराणसी विधायक डॉ सुनील पटेल,श्रम और सेवा योजन कैबिनेट मंत्री अनील राजभर,आयुष मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु,भाजपा नेत्री सैदपुर रीना पासी,पूर्व चेयरमैन सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल,पूर्व विधायक जमानियां सुनीता सिंह, सदर गाजीपुर संगीता बलवंत,पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक‌ अरूण कुमार सिंह,पूर्व प्रमुख मरदह विजय सिंह यादव,वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अम्बरीश सिंह “भोला”भाजपा युवा नेता जहुराबाद रामप्रताप सिंह के छोटे भाई शिवप्रताप सिंह छोटू, एमएलसी मऊ-आजमगढ़ विक्रांत सिंह रिशू के शासन प्रतिनिधि चतुर्भुज सिंह,प्रमुख सैदपुर हीरालाल यादव,प्रमुख प्रतिनिधि देवकली सच्चेलाल यादव,उपेन्द्र लाल यादव,प्रमुख बिरनो राजन सिंह,
रेवतीपुर प्रमुख अभिताज राय,भावंरकोल प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना,बाराचंवर प्रमुख बृजेन्द्र सिंह, कासीमाबाद प्रमुख मनोज गुप्ता,मरदह प्रमुख सीता सिंह के पति धर्मेंद्र कुमार सिंह,भाजपा नेता रामतेज पाण्डेय, योगेश सिंह,प्रवीण पटवा,अजीत सिंह,गुड्डू सिंह,विनित सिंह,हिमांशु सिंह,मुकेश सिंह,‌‌‌‌अनील पाण्डेय,नंदलाल यादव,अभिषेक सिंह मिन्टु,भाजपा मीडिया प्रभारी गाजीपुर शशीकांत शर्मा सहित वर्तमान/भूतपूर्व विधायक,जिला पंचायत सदस्य, प्रमुख,ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य,पत्रकार गण मौजूद रहे।
रिपोर्ट विशेष संवाददाता