मज़दूर यूनियन ने मनाया विश्व मजदूर दिवस दी मजदूरों के अधिकारों की जानकारी

64

मिर्ज़ापुर: अहरौरा, आशा ट्रस्ट के विकास खंड राजगढ़ क्षेत्र के ईमिलिया पुलिस चौकी के पास स्थित ट्रस्ट सभागार में सोमवार को अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मजदूरों के हितों व अधिकारों की जानकारी दी गई।मजदूरों के हकों का समर्थन दिवस, वाराणसी से पधारे सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए मजदूर दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक मई को विश्व अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रूप में मनाता है। यह दिन दुनिया के मजदूरों और श्रमिकों को समर्पित है। इस दिन को लेबर डे, मई दिवस, और अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस भी कहा जाता है। यह दिन मजदूरों के सम्मान, उनकी एकता और उनके हक के समर्थन में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य मजूदरों की उपलब्धियों का सम्मान करना,उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना व उनको बुलंद करना है।मजदूरों को समान वेतन का अधिकार खदान मज़दूर यूनियन के संयोजक महेंद्र राठौर ने मजदूर संगठन को मजबूत करने और उनके योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि इस अवसर पर सभी श्रमिकों को समान वेतन और समान अधिकार की उपलब्धता सरकारो को सुनिश्चित करनी चाहिए,।भारत में श्रमिक विधियों में किये गए संशोधन इस ओर सकारात्मक कदम नहीं है। सीमा प्रजापति ने श्रमिको के मूल अधिकारो के बारे मे जानकारी दी नंदिनी विश्वकर्मा ने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के विषय मे श्रमिको को जानकारी दी। राजेश कुमार यादव ने मजदूरों से संबंधित कानूनो की जानकारी देते हुए मजदूरों को नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे मे अवगत कराया और मजदूरो से संबंधित राज्य सरकार की योजनाओं को बताया। आशा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में काम कर रहे श्रमिको को सम्मान के प्रतीक के रूप मे श्रमिक दिवस मनाया। राजकुमार गुप्ता,महेंद्र राठौर,बेचूँ,नंदिनी विश्वकर्मा,सीमा प्रजापति,राजेश कुमार यादव सहित क्षेत्र के दर्जनों गाँव के मज़दूर मौजूद रहे।