पूर्व कुलपति प्रो.हरिकेश के सुपुत्र पुष्पेन्द्र को नवीन दायित्व मिलने से पूरे जिले में हर्ष का माहौल

35

गाजीपुर।मरदह ब्लाक के घरिहां गांव के डॉ कुंवर पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह को  भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश का प्रदेश सह प्रभारी सोशल मीडिया नियुक्त किया गया।भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने जनपद के घरिहां गांव निवासी डॉ कुंवर पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह को किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश का प्रदेश सह प्रभारी सोशल मीडिया नियुक्त किया है।डॉ सिंह अभी तक क्षेत्र संयोजक,सोशल मीडिया विभाग, भाजपा काशी क्षेत्र का दायित्व निभा रहे थे।इनके दादा स्व. कुबेर नाथ सिंह राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक थे एवं पिता देश के जाने माने शिक्षाविद् एवं पूर्व कुलपति प्रो.हरिकेश सिंह हैं।डॉ कुंवर पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह को नवीन दायित्व मिलने पर पूरे जिले सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में अंत्योदय कल्याण समिति के संस्थापक मानवेन्द्र सिंह मानव, वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्रनाथ पांडेय,प्रमुख सीता सिंह, प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह,जिला पंचायत सदस्य शशीप्रकाश सिहं, प्रधान आशा सिंह,सर्वानंद सिहं,अमरजीत सिंह,अनिरुद्ध सिंह, चन्द्रभान सिंह,अजय सिंह, अरविन्द सिंह,धनंजय चौबे, प्रेमनारायण सिंह, आदि रहे।