अमित बने राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष

33

मऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु राज्य कर कार्यालय, मऊ में एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें सर्वसम्मति से अमित राय, राज्य कर विभाग को मऊ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें जिलाध्यक्ष अजीत राय के साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष प्रशान्त यादव (राज्य कर विभाग), वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत कुमार त्रिपाठी (खाद्य सुरक्षा विभाग, मऊ), जिला मंत्री कमलेश मिश्रा, (खण्ड शिक्षा अधिकारी, मऊ), संयुक्त मंत्री शिखान्त वर्मा (शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ, शिक्षा विभाग मऊ) को घोषित किया गया।नवागत पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहाकि मनोनीत पदाधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि अन्य सम्बद्ध संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मंत्रीमंडल का विस्तार करेंगे।